{"_id":"582c729d4f1c1b56368ff84f","slug":"68086-lacs-note-found-in-a-car-in-delhi-two-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार में भरकर ले जा रहे थे काला धन का जखीरा, पुलिस ने पकड़ा तो मिले तीन बोरों में 70 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में भरकर ले जा रहे थे काला धन का जखीरा, पुलिस ने पकड़ा तो मिले तीन बोरों में 70 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Nov 2016 09:58 AM IST
सार
-, पुलिस ने कब्जे में लिया
-बरामद सभी नोट 100-100 रुपये के, कहां से और किसके लिए लाए थे नोट छानबीन जारी
-पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना, पहाडग़ंज थाने में आयकर विभाग की टीम कर रही थी पूछताछ
-कार से एक डॉक्टर व उसके चालक को लिया गया हिरासत में, उनसे पूछताछ जारी
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार के नोटबंदी के ऐलान के बाद काला धन रखने वाले लोगों में खलबली मची हुई है। लोग अपने काले रुपयों को ठिकाने लगाने की जुगत लगा रहे हैं। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने राजेंद्र नगर इलाके एक कार से तीन बोरों में रखे गए संदिग्ध 69.86 लाख रुपये बरामद किए।
कमाल की बात यह रही कि बरामद सभी नोट 100-100 के थे। कार के साथ दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी थी। देर रात पहाडग़ंज थाने में आयकर विभाग की टीम दोनों रुपयों के बारे में पूछताछ कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने लाल रंग की एक स्विफ्ट कार को संदिग्ध हालात में देखा। पुलिस को देखते ही चालक ने कार की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस कर्मियों ने कार का पीछा कर कार को राजेंद्र नगर गुरुद्वारा टी-प्वाइंट के पास रोक लिया।

तीन अलग-अलग बोरों में रखे थे नोट
पुलिस को देखते ही कार में बैठे शख्स सकपका गए। दोनों को कार से उतारकर कार की तलाशी ली गई तो कार में तीन कट्टों (बोरों) से 100-100 के नोटों 69 लाख 86 हजार रुपये बरामद हुए।
कार में डॉ. दिलीप ललानी (60) और उनका चालक प्रताप सिंह (35) को हिरासत में ले लिया गया। रुपयों के बारे में दोनों ही संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाए। मामले की सूचना मिलते ही मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है। वह ही मामले की छानबीन करेगी कि आरोपी नोट कहां से और किस लिए कार में ले जा रहे थे।