{"_id":"62c0b780303ec1634f61431f","slug":"678-corona-patients-found-in-delhi-on-saturday-two-patients-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: 969 मरीजों ने कोरोना को दी मात, दो संक्रमितों ने गंवाई जान; चार फीसदी के करीब रहा संक्रमण दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: 969 मरीजों ने कोरोना को दी मात, दो संक्रमितों ने गंवाई जान; चार फीसदी के करीब रहा संक्रमण दर
Sun, 03 Jul 2022 02:54 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:54 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 17037 टेस्ट हुए हैं। इसमें से 10971 आरटीपीसीआर व 6066 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में 2534 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 678 नए मामले मिले हैं व दो मौतें दर्ज हुई हैं। नए मामलों के साथ संक्रमण दर पांच फीसदी से लुढ़कर 3.98 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, 969 मरीजों ने कोरोना को हराया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 17037 टेस्ट हुए हैं। इसमें से 10971 आरटीपीसीआर व 6066 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में 2534 मरीज उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 224 है। इसमें से आईसीयू में 80, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 73 व वेंटिलेटर पर आठ मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में 14433 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 868 लोगों ने पहली व 2328 लोगों ने दूसरी और 11237 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 3410 व कंटेनमेंट जोन 385 हैं।
विज्ञापन