फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   600 carores land free of government

दबंगों के कब्जे से 600 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त

Fri, 01 Apr 2016 05:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 01 Apr 2016 05:23 AM IST
विज्ञापन
600 carores land free of government
कब्जामुक्त हुई करोड़ों की जमीन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

नोएडा प्राधिकरण ने उद्योगों के लिए सलारपुर के पास आरक्षित 1.25 लाख वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इसकी कीमत करीब 600 करोड़ रुपये आंकी गई है। नोएडा प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण ढहाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


भूमि पर 25 से 30 घर बन चुके थे। 100 घरों के लिए बाउंड्री वॉल बन चुकी थी। उसे भी तोड़ दिया गया। वहां रहने वालों के विरोध को दरकिनार करते हुए करीब 3 बजे तक कार्रवाई होती रही। निर्माण ढहाने में 15 जेसीबी और 12 डंपरों का इस्तेमाल किया गया। तीनों तहसीलदार अभय सिंह, वीवीएस तोमर और संजय मिश्र समेत करीब 200 प्राधिकरण व पुलिसकर्मी कब्जा हटाने में लगे रहे। विरोध से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा आरएएफ और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन


वर्क सर्किल सात के परियोजना अभियंता बीके सिंह ने बताया कि खसरा नंबर 199, 200, 201, 224, 225, 226, 227, 228, 229,240, 241 और 242 प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन है, जिस पर किसी भी तरह का निर्माण अवैध है। इसे खाली करने की नोटिस पहले ही दे दिया गया था। सैमसंग कंपनी (सेक्टर-81) से सटी इस जमीन को उद्योगों को आवंटित की जानी है। 50 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से करीब 600 करोड़ रुपये की जमीन का आकलन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed