{"_id":"69624e48cab561d9ea03caf1","slug":"60-year-old-woman-murdered-by-being-hit-with-brick-in-building-under-construction-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: नरेला में बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, आरोपी गार्ड गिरफ्तार; पुलिस के सामने जुर्म कबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: नरेला में बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, आरोपी गार्ड गिरफ्तार; पुलिस के सामने जुर्म कबूला
Sat, 10 Jan 2026 06:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:35 PM IST
सार
दिल्ली में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है। जहां नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक निर्माणाधीन इमारत में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मृतका आरोपी गार्ड की जानकार थीं। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock Image
विस्तार
नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में शुक्रवार रात एक निर्माणाधीन इमारत में 60 साल की बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। मृत महिला की शिनाख्त हलिया खातून के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि घटना के बाद से इमारत में गार्ड का काम करने वाला आरोपी 32 साल का सुरेश भागा हुआ है। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला उसकी जानकार थी। रात में वह शराब के नशे में बातचीत के दौरान विवाद होने पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन