60 साल के बुजुर्ग ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉसिंग्स की एक सोसायटी में चल रहे क्रेच में 60 साल के वृद्ध ने चार साल की बच्ची से दरिंदगी की। तबियत बिगड़ने पर मां ने पूछा तो बच्ची ने असलियत बताई।
मंगलवार को इस संबंध में विजयनगर थाने में रेप और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी वृद्ध अरुण सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है।
क्रेच आरोपी की पुत्रवधू का है। आरोपी को बच्ची दादू कहती है। एसपी सिटी अजयपाल शर्मा ने बताया कि बच्ची करीब चार माह से क्रेच में रह रही थी।
उसके माता-पिता नोएडा की प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं, यहां किराए पर फ्लैट में रहते हैं। वे सुबह बच्ची को क्रेच में छोड़ जाते थे और शाम में ऑफिस से आकर उसे अपने साथ ले जाते थे।
'दादू ने किया ये सब'
कुछ दिन से बच्ची की तबियत ठीक नहीं थी। हाल ही में मां ने गौर किया किया तो पता चला कि बच्ची के साथ अश्लील हरकत की गई है।
मां ने पूछा कि ये किसने किया तो बच्ची ने बताया कि क्रेच में ‘दादू’ ने उसके साथ ये किया है। महिला के पति कंपनी की तरफ से विदेश गए हुए थे, इसलिए महिला ने रिपोर्ट नहीं लिखाई थी।
पति के आने पर उन्होंने एफएफआईआर दर्ज कराई, तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची का मेडिकल कराया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी की बहू जब घर के बाहर या इधर-उधर जाती थी, तब आरोपी ये हरकतें करता था।
क्यों क्रेच में छोड़ा अपने बच्चे को
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अरुण सिन्हा प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड है।
उसका बेटा निजी कंपनी में जॉब करता है, जबकि बहू हाउस वाइफ है, जो घर में
पिछले करीब एक साल से क्रेच चलाती है।
ऐसी जगह जहां बच्चों को घर
जैसा माहौल और स्नेह दिया जाता है। अमूमन नौकरीपेशा दंपति बच्चों को क्रेच
में छोड़कर जॉब पर या बाहर चले जाते हैं।
क्रेच में बच्चों की
देखभाल और खाने-पीने का इंतजाम होता है। देखभाल करना क्रेचवालों की
जिम्मेदारी होती है। इसके लिए उन्हें दंपति पैसे देते हैं।
गुस्से में सोसायटी के लोग
घटना को लेकर सोसायटी के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोपी की पोती भी इसी पीड़ित बच्ची जितनी उम्र बताई जा रही है।
चौकी इंचार्ज क्रॉसिंग्स ने बताया कि इस क्रेच की फीस चार हजार रुपये प्रतिमाह एक बच्चे की है। और भी कई बच्चे यहां आते हैं। जांच की जा रही है कि क्रेच रजिस्टर्ड है या नहीं। प्रथम दृष्टया क्रेच रजिस्टर्ड नहीं लग रहा।
विजयनगर एसओ ने बताया कि आरोपी खामोश है। उससे एक-दो सवाल किए गए, मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया। इससे ज्यादा उससे पूछताछ नहीं की गई है। बुधवार को पूछताछ की जाएगी।