फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   60 per cent of the voting constituency in Ghaziabad

गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में 60 फीसदी मतदान

Fri, 11 Apr 2014 02:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 11 Apr 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
60 per cent of the voting constituency in Ghaziabad

लोकतंत्र के सबसे बडे़ पर्व में इस बार मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतदाता जागरुकता को लेकर अमर उजाला की मुहिम, चुनाव आयोग के प्रयास और स्थानीय जिला प्रशासन की मेहनत रंग लाई। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक मतदेय केंद्रों पर जमकर वोट डाले गए।

विज्ञापन


पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा मतदान किया गया। पिछले तीन लोकसभा चुनावों में जिस सीट पर मतदाता मात्र 46-47 प्रतिशत पर ही सिमट जाते थे, उसी सीट से इस बार करीब 60 फीसदी लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, मतदाताओं की लंबी लाइन मतदेय स्थलों पर लगनी शुरू हो गईं। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं का उत्साह भी बढ़ता ही गया। धूप और गर्मी भी उनके उत्साह को रोक न सकी। स्थिति यह रही कि शाम को निर्धारित समय के बाद भी मतदान होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सामान्य मतदान 50 फीसदी से कम पर ही सिमट जाता था। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं को जागरुक करने का अभियान महीनों से चलाया जा रहा था।

अमर उजाला ने इस अभियान को प्रमुखता से चलाया था। राजनीतिक दलों, प्रशासन और अन्य सूचना माध्यमों ने भी मतदाताओं से लगातार मताधिकार के प्रयोग की अपील की थी। इसका असर भी हुआ।

मतदान में शहर विस रही सबसे आगे
विधानसभा वोटिंग
गाजियाबाद 65.59%
मोदीनगर 64.47%
मुरादनगर 63.81%
धौलाना 63.5%
लोनी 59.9%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed