फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   6 lakhs thievery by making excuse for relative illness in gurugram

रिश्तेदार की बीमारी का बहाना बनाकर ठग लिए 6 लाख

Thu, 06 Apr 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 06 Apr 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
6 lakhs thievery by making excuse for relative illness in gurugram
fraudulent phone calls
साइबर सिटी में जालसाज ठगी के रोज नए तरीके इजाद कर रहे हैं। साइबर सिटी में रिश्तेदार के  बीमारी का बहाना बना कर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरवेश चौधरी सिटी थाना क्षेत्र के शिवनगर में रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया है कि पिछले महीने उनके यहां एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसका नाम इंद्रपाल है। फोन करने वाले ने खुद को नरवेश के पिता का मित्र बताया।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसका रिश्तेदार बहुत बीमार है और तत्काल पांच हजार रूपए की जरूरत है। उसकी बातें सुनकर नरवेश ने 5 हजार रूपए उसके पेटीएम में ट्रांसफर कर दिया। आरोप है कि अगले दिन उस व्यक्ति का फिर फोन आया और उसने 10 हजार रूपए फिर मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने यह रकम उसके पेटीएम में ट्रांसफर कर दी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि इंद्रपाल नाम के व्यक्ति ने लगातार उसके यहां फोन कर रिश्तेदार की हालत खराब होने का हवाला देकर कई बार पेटीएम में पैसे ट्रांसफर कराए।

आरोप है कि फोन करने वाले ने करीब 6 लाख रूपए ले लिए। बार-बार फोन आने पर पीड़ित को शक हुआ। शिकायतकर्ता ने जब अपने रिश्तेदार के यहां फोन किया तो उसके होश उड़ गए।


लड़के ने बताया कि उसके पिता इंद्रपाल बिल्कुल ठीक हैं। ठगी का अहसास होने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच में आरोप सही पाए गए जिसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने इंद्रपाल के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed