{"_id":"5c8ee1a8bdec2214216cc5ca","slug":"6-lakh-cheated-for-giving-job-in-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख की ठगी, नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख की ठगी, नहीं हुई गिरफ्तारी
Mon, 18 Mar 2019 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलोई इलाके में मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक विकास (28) सपरिवार प्रेम नगर में रहता है। वह आईटीआई की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। उसने कुछ साल तक निजी कंपनी में नौकरी की।
विज्ञापन
काम करने के दौरान उसकी मुलाकात देवेंद्र से हुई। देवेंद्र ने उसे बताया कि उसका एक जानकार है जो सरकारी नौकरी लगवाता है। पीड़ित उसकी बातों में आ गया।
पीड़ित के मुताबिक वह उसे नांगलोई के अमर कॉलोनी में जितेंद्र के पास ले गया और बताया कि छह लाख रुपये लेकर मेट्रो में नौकरी लगवा देगा। इधर-उधर से कर्ज लेकर विकास ने जितेंद्र को रुपये दे दिए।
विज्ञापन
काफी दिन बीत जाने के बाद पीड़ित को नौकरी नहीं मिली। जितेंद्र से संपर्क करने पर वह आनाकानी करने लगा। उसने पीड़ित को रुपये देने से भी मना कर दिया।
ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने 15 मार्च को नांगलोई थाने में जितेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।