फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   6-day train journey would be difficult.

6 दिन मुश्किलों भरा होगा ट्रेनों का सफर

Tue, 10 Mar 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 10 Mar 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
6-day train journey would be difficult.
मार्च महीने के वीकेंड पर अगर आप ट्रेन से गाजियाबाद से सहारनपुर, देहरादून या ऋषिकेश की ओर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो यह सफर आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है।
विज्ञापन


नांगल टपरी और देवबंद के बीच 3 सब-वे निर्माण के लिए रेलवे 15, 22 और 29 मार्च को इस रूट पर मेगा ब्लाक रहेगा।

दो ट्रेनों के रूट बदलकर गाजियाबाद की बजाय उन्हें लोनी, बड़ौत, शामली के रास्ते चलाया जाएगा तो दो ट्रेनों दिल्ली की बजाय सहारनपुर में ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें भी गाजियाबाद नहीं आएंगी। इनके अलावा पांच अन्य ट्रेनों को रास्ते में एक से दो घंटे तक रोका जाएगा।

इससे पहले 14, 21 और 28 मार्च को भी ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा। रेलवे ने मेगा ब्लॉक के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।

ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से गाजियाबाद, साहिबाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर, हापुड़ के हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

14, 21 और 28 मार्च को प्रभावित होंगी ट्रेनें
दिल्ली-अंबाला पैसेंजर (54505), दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस (14521), देहरादून-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस (19020) को क्रमश: 60, 25 और 25 मिनट के लिए नागल और टपरी में रोका जाएगा। जबकि ऋषिकेश-दिल्ली (54472) को 25 मिनट देवबंद में रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed