फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   6.5 lakhs fraudulant with paytm cbi will enquire the case

धोखाधड़ी का शिकार हुआ पेटीएम, अब सीबीआई करेगी पेमेंट में घपलेबाजी की जांच

Sat, 17 Dec 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Dec 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
6.5 lakhs fraudulant with paytm cbi will enquire the case

नोटबंदी के बाद से सुर्खियों में आई डिजिटल वॉलेट कंपनी पेटीएम अब विवादों में आ गई है। कंपनी ने 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है जिसकी जांच सीधे सीबीआई कर रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सवाल खड़ा किया है कि आखिर धोखाधड़ी का मामला इतना गंभीर कैसे हो गया कि इसकी जांच के लिए सीबीआई जैसी बड़ी संस्‍था को काम पर लगाना पड़ा। 
विज्ञापन


हालांकि केजरीवाल ने इस मामले में प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए कहा है कि जब पीएम खुद ही पेटीएम के एड में आ गए हैं तो सीबीआई उनकी उस कंपनी की बात मानने से कैसे इनकार कर सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 

6.5 lakhs fraudulant with paytm cbi will enquire the case

असल में डिजिटल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने 15 ग्राहकों के खिलाफ 6 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की है। सीबीआई ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

जबकि आमतौर पर सीबीआई ऐसे मामलों में केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट या किसी हाईकोर्ट के ऑर्डर पर ही केस दर्ज करती है। लेकिन पेटीएम के मामले में ऐसा नहीं हुआ।

हालांकि इस बारे में सफाई देते हुए सीबीआई ने कहा है कि वो दिल्ली क्षेत्र में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर सकती है जिसमें  व्यक्तिगत मुकदमे भी शामिल हो सकते हैं।

ऐसे हुई पेटीएम के साथ धोखाधड़ी

6.5 lakhs fraudulant with paytm cbi will enquire the case

कंपनी के मुताबिक साल 2014 से 2016 के बीच कंपनी ने 48 ग्राहकों को सामान की डिलीवरी की लेकिन बदले में कंपनी को भुगतान नहीं मिला। असल में ग्राहकों ने सामान मिलने के बाद प्रोडक्ट के ख्रराब होने की शिकायत की और रिफंड मांग लिया। 

रिफंड के बावजूद ग्राहकों ने सामान वापस नहीं किया और न हीं बाद में रकम वापस की। इस तरह कुल 48 ग्राहकों ने कंपनी को 6 लाख 15 हजार रुपये का चूना लगाया।

15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

6.5 lakhs fraudulant with paytm cbi will enquire the case

पेटीएम की शिकायत के बाद सीबीआई ने साउथ दिल्ली के कालकाजी, गोविंदपुरी और साकेत में रहने वाले 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशन के कुछ कर्मचारियों पर भी केस दर्ज किया गया है।

पेटीएम यूजर्स की संख्या दस करोड़ के पार पहुंची
नोटबंदी के बाद से ही डिजिटल वॉलेट कंपनी पेटीएम विरोधियों के निशाने पर रही है. पहले कंपनी के विज्ञापन में पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर सवाल उठे और उसके बाद कंपनी को हो रहे मुनाफे को लेकर. आपको दें कि नोटबंदी के बाद से पेटीएम का कारोबार कई गुना बढ़ चुका है और इसके यूजर्स की संख्या दस करोड़ के पार पहुंच गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed