फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5th kinapper arrests of yuvraj sahgal case

युवराज सहगल अपहरण कांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 May 2014 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 13 May 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
5th kinapper arrests of yuvraj sahgal case

मेदांता अस्पताल के मालिक डॉ. नरेश त्रेहान के निजी सचिव कृष्णलाल सहगल के पौत्र युवराज सहगल अपहरण कांड में पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है।

विज्ञापन


आरोपी का नाम भूपेंद्र है, जोकि मूलरूप से सोहना के पास स्थित शिलानी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए बड़खल के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी भूपेंद्र उर्फ  भूप्पी यहां पर बल्लभगढ़ आर्य नगर में रहता था। वह इस मामले में मास्टर माइंड सुशील का पड़ोसी है। पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र ने बीएससी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गौंच्छी के पास से सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक सिम व घटना में प्रयोग की गई मारुति कार बरामद की है।

हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने केस से जुडे़ चार अन्य आरोपियों को मुस्तैदी दिखाते हुए शनिवार को पलवल से गिरफ्तार कर लिया था। इसमें बल्लभगढ़ के आर्य नगर निवासी सुशील, जवाहर कॉलोनी निवासी आदित्य, पर्वतीया कॉलोनी निवासी संजय और एसजीएम नगर के पटेल नगर के रहने वाले राजन शामिल हैं।

पकडे़ गए सभी आरोपियों की उम्र 20-25 वर्ष के बीच है। एसीपी रामचंद्र राठी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ में अभी तक यही सामने आया है कि उन्होंने हीरो होंडा मोटरसाइकिल की एजेंसी सहगल ऑटोमोबाइल के मालिक पंकज सहगल के बेटे युवराज को अपनी आपसी रंजिश निकालने के लिए उठाया था।


उसकी दोस्ती में चारों आरोपियों ने सुशील का साथ दिया था। उन्होंने बताया कि भूपेंद्र से पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपहरण का तानाबाना ‘सावधान इंडिया’ एवं ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे कार्यक्रमों को देखकर बुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed