फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Coronavirus News: 56 percent of those who died of corona in up had no disease says icmr report

Coronavirus in UP: कोरोना से मरने वालों में 56 फीसदी को नहीं थी कोई बीमारी, आईसीएमआर की रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 24 Oct 2020 01:03 PM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Oct 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
UP Coronavirus News: 56 percent of those who died of corona in up had no disease says icmr report
यूपी में कोरोनावायरस - फोटो : Ehre Lab, UNC School of Medicine

कोरोना वायरस देश में बुजुर्गों या अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को सबसे ज्यादा शिकार बना रहा है। उत्तर प्रदेश में कम उम्र के लोगों के लिए भी वायरस जानलेवा साबित हो रहा है। प्रदेश में अब तक 56 फीसदी ऐसे लोगों ने अपनी जान गंवाई जिन्हे कोरोना से पहले कोई बीमारी नहीं थी। 

विज्ञापन


प्रदेश में जितनी मौतें हुई हैं उनमें करीब 44 फीसदी 30 से 59 वर्ष के लोग थे। यह खुलासा शुक्रवार को हुई केंद्र और राज्य सरकार की बैठक में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
विज्ञापन

(आईसीएमआर) की ओर से पेश आंकड़ों में हुआ। 

सबसे अधिक 37 फीसदी मौत लखनऊ, मेरठ, बनारस, कानपुर नगर, गोरखपुर में हुई हैं। मेरठ जिले में मृत्युदर 2.4 फीसदी है जिसमें कई सप्ताह से बदलाव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार यूपी में कोरोना का पहला पीक गुजर चुका है। अब स्थिति नियंत्रण में है लेकिन मौत रोकने के लिए जिला और अस्पताल स्तर पर पुनः समीक्षा की जरूरत है। रिपोर्ट के अनुसार अमरोहा, फतेहपुर, मथुरा, आजमगढ़ बहराइच, संभल, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, अमेठी और कासगंज में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed