फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   55 year old man strangled his wife to death

लव मैरिज का अंत: 55 साल के शख्स ने पत्नी को गला दबाकर उतारा मौत के घाट, चर्च जाने पर करता था आपत्ति

Thu, 19 Oct 2023 07:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Oct 2023 07:22 AM IST
सार

अंबेडकर नगर इलाके में 55 साल से के शख्स ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वह पत्नी के चर्च जाने पर आपत्ति करता था।

विज्ञापन
55 year old man strangled his wife to death
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

अंबेडकर नगर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन बेटे ने पूरा राज खोल दिया। इसके बाद अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पत्नी को चर्च व नौकरी पर जाने से मना करता था। इस पर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि एचएएच सेंटेनरी अस्पताल से बुधवार सुबह 8:41 बजे अंबेडकर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ई-1/200, ग्राउंड फ्लोर, मदनगीर निवासी सुशीला (50) को मृत हालत में लाया गया है। इंस्पेक्टर बिशंबर दयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि पति वेदप्रकाश (52) ने सुशीला को भर्ती कराया है। सुशीला के माथे व गर्दन आदि पर चोटों के निशान थे। इसके अलावा गला दबाने व नाखून मारने के निशान भी थे।
विज्ञापन


बेटे आकाश ने पुलिस को शिकायत दी कि मां की हत्या पिता ने की है। माता-पिता भूतल और वह पहली मंजिल पर रहता है। मां और पिता अक्सर लड़ते रहते थे। मां ईसाई और पिता हिंदू हैं। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मां का काम करना व चर्च में जाना पिता को अच्छा नहीं लगता था। पिता मां पर संदेह भी करते थे। मां ने साकेत कोर्ट में पिता के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण मां ने मेरी शादी के समय मामला वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का आरोप है कि मंगलवार रात भी पिता का मां से झगड़ा हुआ। मां बाहर काम पर गई थी। उसने दोनों को शांत करा दिया था। बुधवार सुबह करीब 6:07 बजे पिता ने उसे फोन कर नीचे बुलाया और बताया कि मां बाथरूम में गिर गई है। मां को बेहोशी की हालत में पिता खींच रहे थे और बाद में वेदप्रकाश ने पूरी सच्चाई बता दी। पिता ने चुन्नी से गला दबाने की बात ही और शव को बाथरूम में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed