दिल्ली पुलिस में 54 इंस्पेक्टरों का तबादला, बस्सी के खास लोगों को हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के काफी मात्रा में इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया गया है। कुल 54 इंस्पेक्टर को तबादला किया है। कुछ इंस्पेक्टर को एसएचओ लगाया गया है जबकि कुछ को एसएचओ पद से हटाया गया है।
इंस्पेक्टर के तबादले की इस लिस्ट को देखने के बाद ये कहा जा रहा है कि पुराने इंस्पेक्टर पर फिर से भरोसा किया गया है और उन्हें एसएचओ लगाया गया है।
इंस्पेक्टर की तबादले की लिस्ट को देखने से ये बात भी सामने आई है कि जो इंस्पेक्टर पूर्व पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी के खास माने जाते थे उन्हें एसएचओ पद से हटा दिया गया है।
पुलिस आयुक्त ने अपने खास लोगों को दी तवज्जो
एसएचओ महरौली अरविंद कुमार खोसला दिल्ली पुलिस से हाल ही में रिटायर हुई विमला मेहरा के एसओ थे। विमला मेहरा की सिफारिश पर उन्हें कुछ महीने पहले की महरौली एसएचओ लगाया गया था।
अब अरविंद कुमार खोसला को एसएचओ पद से हटा दिया गया है। इंस्पेक्टर की तबादले की सूची को देखकर पुलिस महकमे में ही ये चर्चा है कि पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने उनके खास माने जाने वाले इंस्पेक्टरों को तव्वजो दी है।
तबादले की इस सूची में काफी इंस्पेक्टर ऐसे हैं जो लगातार कई थानों के एसएचओ रह चुके हैं। इनमें एसएचओ लाजपत नगर रमेश कुमार व निजामुद्दीन एसएचओ लगाए गए जनरेल सिंह जैसे इंस्पेक्टर शामिल हैं। दिल्ली के तेजतर्रार इंस्पेक्टर माने जाने वाले रामसिंह को एसएचओ मालवीय नगर लगाया गया है।