फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   52 goats was robbed by feedin Laddu, the old man dead.

लड्डू खिलाकर लूट ली 52 बकरियां, बुजुर्ग की मौत

Sat, 13 Jun 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jun 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
52 goats was robbed by feedin Laddu, the old man dead.

नरेला में शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने दो बुजुर्ग महिला और पुरुष को जहरीला लड्डू खिलाकर उनके 52 बकारियों को लूट लिया। जहरीला लड्डू खाने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वाले बुजुर्ग की पहचान रामचंद्र(70) के रूप में हुई है। महिला इंद्रा का लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नरेला थाना पुलिस जहरीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रसाद बताकर खिलाया लड्डू

52 goats was robbed by feedin Laddu, the old man dead.

शुक्रवार दोपहर पुलिस को किसी ने सौ नंबर पर फोन कर बताया कि दो बुजुर्ग अचेतावस्था में खेत में पड़े हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। कॉल करने वाले ने पुलिस को बताया कि उसकी इंद्रा से बात हुई थी।

उसने बताया कि एक महिला समेत चार लोग टैंपो से उनके पास आए थे। प्रसाद बताकर उन लोगों ने लड्डू खाने के लिए दिया। लड्डू खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed