फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5068 infected with corona in a week in Delhi

दिल्ली में एक सप्ताह में 5068 संक्रमित, फिर भी सरकार ने कहा चिंता की कोई बात नहीं

Sat, 30 May 2020 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 May 2020 05:26 AM IST
सार

  • दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोनो संक्रमित1000 पार, 82 की मौत
  • 1106 लोगों में सक्रमण की पुष्टि, अब तक एक दिन में सर्वाधिक
  • मौत का आंकड़ा 398 पहुंचा

विज्ञापन
5068 infected with corona in a week in Delhi
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

राजधानी में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1000 पार कर गया। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1106 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले बृहस्पतिवार को 1024 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। 

विज्ञापन


ताजा आंकड़ों का मिलाकर राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 17386 पहुंच गई है। इसके साथ ही 82 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है। हालांकि बीते 24 घंटों के अंदर 13 मरीजों की मौत हुई। शेष 69 मौतें पहले हुईं हैं, लेकिन हेल्थ बुलेटिन में अब शामिल किया है।
विज्ञापन


 दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 69 मौतों का आंकड़ा पुराना है। ये पिछले 34 दिनों में हुई हैं। इनमें से 52 मामले सफदरजंग अस्पताल के थे, जिनकी अब पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर  कुल मौतों का आंकड़ा 398 पहुंचा गया है। मृतकों की सूची में वही लोग शामिल हैं, जिनकी मौत प्राथमिक तौर पर कोरोना वायरस की वजह से हुई है। यह संख्या मृत्यु लेखा-जोखा समिति द्वारा विभिन्न अस्पतालों से लिए गए आंकड़ों के आधार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 7846 संक्रमित हुए ठीक 
दिल्ली में दो दिन से 1000 से ज्यादा कोरोना रोगी मिले हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। आधे से ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि अब तक 7846 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। कई लोग होम आइसोलेशन में रहकर ठीक हो रहे हैं। 


हर सप्ताह बढ़ते जा रहे मरीज
 दिल्ली में हर सप्ताह संक्रमण के केस बढ़ते जा रहे हैं। 16 मई से 22 मई तक 3,540 मामले आए थे, जो इस सप्ताह बढ़कर 5,068 हो गए हैं। अब रोजाना औसतन 724 लोग संक्रमति मिल रहे हैं। वहीं,महाराष्ट्र और तमिलानाडु के बाद  सबसे अधिक संक्रमितों के मामले में राजधानी तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

एक सप्ताह में आए मामले  
दिन        मामले  
23 मई-  591  
24 मई-  508  
25 मई-  635  
26 मई-  412  
27 मई-  792  
28 मई- 1024  
29 मई- 1106 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed