फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   500 water ATM in Delhi

दिल्लीः 500 जगह लगेंगे पानी के एटीएम

Sat, 19 Jul 2014 01:59 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
500 water ATM in Delhi

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में ऐसे प्रावधान किए हैं, जिनके पूरा होने पर लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी। उन्होंने राजधानी को अतिरिक्त पानी दिलवाने, हरियाणा के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के साथ ही जल संयंत्रों के कायाकल्प का ऐलान किया है।

विज्ञापन


पेयजल संकट से जूझने वाले इलाकों में पानी उपलब्ध कराने के लिए आरओ आधारित संयंत्रों का निर्माण होगा। इस योजना के तहत लोगों को एटीएम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। शुरुआत में पांच सौ जगह एटीएम लगेंगे।

विज्ञापन

यहां लगेंगे ये एटीएम

500 water ATM in Delhi

बजट में जल आपूर्ति के लिए 1249.20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया कि दिल्ली की जल से संबंधित अटके मसलों का समाधान किया जाएगा। रेणुका बांध के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में केंद्र सरकार के अगले वर्ष के बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

पश्चिम यमुना नहर बंद करके मुनक नहर चालू करने पर 80 एमजीडी पानी की कटौती को लेकर हरियाणा के साथ चल रहे विवाद का निपटारा किया जाएगा।

यह पानी मिलने पर जल बोर्ड के द्वारका स्थित 40 एमजीडी, ओखला व बवाना स्थित 20-20 एमजीडी के संयंत्र काम करना शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सबसे पुराने जल शोधक संयंत्र चंद्रावल और वजीराबाद का नवीकरण व आधुनिकीकरण किया जाएगा। दोनों को तैयार करने पर 4261 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed