{"_id":"5f122de28ebc3e635d02f030","slug":"500-to-one-thousand-will-be-fined-for-breaking-the-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम तोड़ने पर लगेगा 500 से एक हजार तक जुर्माना, एनडीएमसी ने तय की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम तोड़ने पर लगेगा 500 से एक हजार तक जुर्माना, एनडीएमसी ने तय की जिम्मेदारी
Sat, 18 Jul 2020 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Jul 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
ndmc
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) इलाके में कोरोना महामारी से बचाव के नियमों का पालन न करने पर प्रशासन ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर 500 से एक हजार तक की राशि का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार द्वारा क्वारंटीन समेत मास्क न लगाने, खुले में थूकने व शारीरिक दूरी का पालन न करने आदि पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया गया था। इसमें क्वारंटीन नियमों की अनदेखी को भी जोड़ा गया था।
विज्ञापन
इसी के तहत अब एनडीएमसी के स्वास्थ्य विभाग में असिस्टेंट सैनिटेशन इंस्पेक्टर व इससे ऊपर के अधिकारी और सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों के चालान काटने के लिए जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन