फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   500 large tricolours temporarily taken down due to storm

Delhi NCR News: आंधी-तूफान के कारण 500 बड़े तिरंगे अस्थायी रूप से उतारे गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
- कई स्थानों पर झंडे क्षतिग्रस्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी का फैसला, मौसम सामान्य होने पर फिर फहराए जाएंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से आंधी-तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे राष्ट्रीय ध्वजों को बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहरभर में लगाए गए करीब 500 बड़े तिरंगों को अस्थायी रूप से उतारने का निर्णय लिया है। विभाग का कहना है कि मौसम विभाग की तूफान संबंधी चेतावनी समाप्त होने के बाद इन्हें दोबारा फहराया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण कई स्थानों पर लगे तिरंगे फट गए और उन्हें नुकसान पहुंचा। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने और आगे होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सभी बड़े झंडों को हटाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर करीब 115 फुट ऊंचे ध्वजदंडों पर बड़े आकार के तिरंगे लगाए गए हैं। इन झंडों को क्षति से बचाने के लिए पॉलिस्टर सामग्री का उपयोग किया गया था, लेकिन हाल के दिनों में चली तेज हवाओं के कारण कई झंडे क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, विभाग की टीमें विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर रही हैं और जहां झंडे क्षतिग्रस्त पाए गए हैं, वहां नए तिरंगे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में तत्कालीन दिल्ली सरकार ने राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बड़े राष्ट्रीय ध्वज लगाने की योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य शहर में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास तिरंगे के दर्शन कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed