{"_id":"b0d2bb16c22c9d76301fcdc74935d880","slug":"50-student-not-get-admission-due-to-high-cut-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची कटऑफ के चलते 50 प्रतिशत छात्र दाखिले से वंचित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची कटऑफ के चलते 50 प्रतिशत छात्र दाखिले से वंचित
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 15 Jul 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
इनसो के छात्र नेताओं ने बुधवार को एमडीयू के सभी कॉलेजों में सीटे बढ़ाने की मांग को लेकर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इससे पूर्व मंगलवार को एबीवीपी, एनएसयूआई और युवा आगाज छात्र संगठनों ने भी 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग नेहरू कॉलेज की प्रिंसिपल से की थी।
छात्रों का कहना है कि तीसरी कटऑफ के बाद सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में कुल आवेदन में से 50 प्रतिशत छात्रों को भी दाखिला नहीं मिल सका है, जबकि उनके अंक 70 प्रतिशत से अधिक हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि वह उनके मांग पत्र को एमडीयू में भेज सीट बढ़वाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में इनसो के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र बैरागी, संदीप, विजय, अर्जुन गोस्वामी, राहुल, प्रकाश, पवन, दीपक आदि मौजूद रहे।