फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 feet long snake found in an auto rickshaw of Delhi later rescued by wildlife sos team

सुबह सवेरे ऑटो रिक्शा के पास गया चालक पर फटी रह गईं आंखें, सीएनजी किट से लिपटा हुआ था विशाल अजगर

Wed, 16 Sep 2020 11:14 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 16 Sep 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
5 feet long snake found in an auto rickshaw of Delhi later rescued by wildlife sos team
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस

दिल्ली के तुगलकाबाद में बुधवार सुबह एक ऑटोरिक्शा की पीछे वाली सीट पर पांच फिट का अजगर पाया गया। वाईल्डलाईफ एसओएस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सुबह सड़क किनारे खड़े ऑटोरिक्शा में अजगर पाया गया।

विज्ञापन


हालांकि उस वक्त ऑटो में कोई नहीं था। चालक ने अपने ऑटो रिक्शा के सीएनजी किट के नीचे अजगर को लिपटा पाया और वाईल्डलाईफ एनजीओ के हेल्पलाईन नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन


एनजीओ की दो सदस्यीय टीम ने अजगर को सीएनजी किट से हटाया। एक अधिकारी ने बताया कि बाद मे उसे एक जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।

वाईल्डलाईफ एसओएस के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि सांपों को संभालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है, लेकिन हमारी टीम ऐसे संवेदनशील अभियान के लिए प्रशिक्षित है। यह अजगर इस बात का उदाहरण है कि कैसे शहरी परिवेश में सरीसृप प्राणियों को मुश्किलें आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed