फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 delhi traffic police cops suspended for asking bribe in the name of gst

जीएसटी की आड़ में उगाही करने वाले पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 14 Jul 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Jul 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
5 delhi traffic police cops suspended for asking bribe in the name of gst
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी की आड़ में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उगाही करना शुरू कर दिया है। शिकायत मिलने पर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) समेत पांच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) नरेन्द्र सिंह बुंदेला ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि जीएसटी से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जीएसटी की आड़ में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों से पैसा वसूलना शुरू कर दिया था। व्यापारियों ने इसकी शिकायत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक एएसआई, तीन हवलदार व एक सिपाही शामिल

5 delhi traffic police cops suspended for asking bribe in the name of gst
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला

संयुक्त पुलिस आयुक्त नरेन्द्र सिंह बुंदेला ने बृहस्पतिवार को मीडिया को बताया कि कुछ समय से शिकायतें आ रही थीं कि ट्रैफिक पुलिस जीएसटी के बिल की जांच कर रही है, ये एकदम गलत है।

शिकायतों के आधार पर भ्रष्टाचार के आरोप में पश्चिमी जिले के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इनमें एक एएसआई, तीन हवलदार व एक सिपाही शामिल है। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने जनता व व्यापारियों से अपील की है कि अगर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी जीएसटी के नाम पर पैसे वसूलता है, तो व्हाट्सऐप नंबर 8750871493 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के फेसबुक पेज व ट्विटर पर भी शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed