{"_id":"30e3a3c5f17864a47f329f9a2ea3da67","slug":"5-crores-for-infrastructure-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सिटी में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सिटी में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पांच करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 29 Jul 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव नगर निगम की फायनेंस कमेटी ने अलग-अलग मद में पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
इस राशि से शहर की कई कॉलोनियों में बुनियादी जरूरतों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने में मदद मिलेगी। उक्त राशि से पीने के पानी, सीवर, सड़क और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
पढ़ें-तीसरे फेज के लिए मेट्रो को मिले 200 करोड़
विज्ञापन
फायनेंस कमेटी के चेयरमैन मेयर विमल यादव ने बताया कि मंजूर राशि से तत्काल विकास कार्य आरंभ कराए जाएंगे। शॉर्ट टर्म टेंडर प्रक्रिया के तहत टेंडर कॉल कर विकास कार्यों को आचार संहिता लगने से पहले पूरा कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करीब ढाई करोड़ रुपये स्ट्रीट लाइट पर खर्च होंगे। करीब पौने दो करोड़ रुपये पटौदी रोड पर उमंग भारद्वाज चौक से गाडौली खुर्द और हरसरू गांव तक एलईडी लाइट लगाई जाएगी। जबकि 86 लाख रुपये से महावीर चौक से महाराणा प्रताप (एमडीआई) चौक तक एलईडी लाइट लगवाई जाएगी।
पढ़ें:मास्टर प्लान: बदलने वाली है आपके फरीदाबाद की तस्वीर
शांति नगर, राज नगर, हरि नगर में बूस्टिंग स्टेशन के लिए 89 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। घासोला गांव में 74 लाख से इंटरलॉकिंग टाइल्स, पेयजल पाइप लाइन डालने का काम किया जाएगा। हरसरू में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 82 लाख रुपये के एस्टिमेट को भी मंजूरी प्रदान की गई है।
इसी तरह विजय विहार रोड के निर्माण पर 73 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि रुके हुए विकास कार्यों को विधानसभा चुनाव से पूर्व पूरा करने का लक्ष्य है। ताकि आचार संहिता के दौरान सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने कहा कि हाल ही में नियमित हुई कॉलोनियों में भी विकास कार्य आरंभ करा दिए गए हैं। नगर निगम समिति के पास के अभी दो साल का समय है। दो साल में शहर के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई प्रोजेक्ट लंबित है। जिन पर जल्द फैसला लेने की पहल सरकार को करनी चाहिए।