{"_id":"7b9fdfa2ae319564384eee798ba58f17","slug":"5-47-crore-for-hockey-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.47 करोड़ से संवरेगी हॉकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.47 करोड़ से संवरेगी हॉकी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 02 Jan 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-सात स्थित सरकारी स्कूल के हॉकी मैदान पर एस्ट्रोटर्फ बिछाने के लिए 5.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खेल विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने बजट तैयार करके जिला उपायुक्त को भेज दिया है। उपायुक्त के जरिए बजट मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर-सात के मैदान पर करीब तीन दशक से हॉकी खेली जा रही है। यहां के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ी। हाल ही में मुख्यालय की तरफ से इस मैदान को एस्ट्रोटर्फ मैदान में बदलने के लिए जिला मुख्यालय को आदेश आए थे। जिस पर स्थानीय अधिकारियों ने बजट तैयार किया।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी सत्य प्रकाश राणा का कहना है कि उन्होंने अपना काम पूरा कर दिया है। अब मुख्यालय से बजट की मंजूरी का इंतजार रहेगा। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं अंपायर विजेंद्र सिंह का कहना है कि मैदान की दशा सुधर जाने से खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन