फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   499 cases of dengue were reported in Delhi last week

दिल्ली में डेंगू का प्रकोप बेकाबू: बीते सप्ताह 499 मामले सामने आए, इन इलाकों में सबसे अधिक मिल रहे केस

Mon, 28 Oct 2024 05:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Oct 2024 05:57 PM IST
सार

डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं, जिनमें प्रमुख कारण बारिश के बाद रुके हुए पानी में मच्छरों के प्रजनन का बढ़ना है। दिल्ली के कई इलाकों में सफाई और जल निकासी की समस्याओं के चलते मच्छरों का लार्वा लगातार पनप रहा है।

विज्ञापन
499 cases of dengue were reported in Delhi last week
मच्छर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

राजधानी में डेंगू का प्रकोप बेकाबू होता जा रहा है। इस माह के पहले तीन सप्ताह की तरह चौथे सप्ताह में भी डेंगू के मामले 500 के करीब सामने आए है। इस तरह इस माह में अब तक डेंगू के लगभग 2,000 नए मामले सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा सितंबर माह की तुलना में लगभग दोगुना है। इस साल अब तक डेंगू के करीब 3,500 मामले प्रकाश में आ हो चुके हैं।

विज्ञापन

एमसीडी के आंकड़ों के अनुसार, गत सप्ताह डेंगू के 499 मामले प्रकाश में आए। डेंगू का प्रकोप सबसे अधिक उसके नजफगढ़ और दक्षिणी जोन में देखने का मिल रहा है। गत सप्ताह के दौरान डेंगू के नजफगढ़ जोन में 76 और दक्षिण जोन में 72 मामले सामने आए। इस साल इन दोनों जोन में डेंगू के मामलों ने पांच सौ-पांच सौ का आंकड़ा छू लिया है, जबकि रोहिणी जोन और केशवपुरम जोन में डेंगू का प्रकोप काबू में दिख रहा है। इन दोनों जोनों में डेंगू के मामले बहुत ही कम प्रकाश में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीडी के अनुसार, डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं, जिनमें प्रमुख कारण बारिश के बाद रुके हुए पानी में मच्छरों के प्रजनन का बढ़ना है। दिल्ली के कई इलाकों में सफाई और जल निकासी की समस्याओं के चलते मच्छरों का लार्वा लगातार पनप रहा है, जो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहा है। पिछले सप्ताह ही स्वास्थ्य विभाग ने सात हजार से अधिक स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया। यह दर्शाता है कि मच्छरों के प्रजनन स्थलों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है।

विज्ञापन

डेंगू के साथ मलेरिया और चिकनगुनिया का हमला
डेंगू के साथ-साथ मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। गत सप्ताह मलेरिया के 43 मामले सामने आए और चिकनगुनिया के 25 मामले प्रकाश में आए। यह हालत तब है जब डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सामुदायिक अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र की सफाई करने और मच्छरों से बचाव के उपायों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बावजूद इसके, डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे दिल्ली के निवासियों में डर और असहजता का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed