फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   492-member Indian contingent approved for Asian Games

Delhi NCR News: एशियन गेम्स के लिए 492 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। आगामी 20वें एशियन गेम्स के लिए भारत की तैयारियों को बड़ा बढ़ावा मिला है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने भारतीय दल की प्रतियोगिताओं में भागीदारी को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय के आदेश के मुताबिक भारत के 492 खिलाड़ी 35 खेल विधाओं में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। दल में 265 पुरुष और 227 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।


एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से भेजे गए प्रस्ताव और संबंधित जानकारियों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी ने खिलाड़ियों की भागीदारी को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन




स्वीकृत भारतीय दल में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, क्रिकेट (टी20), हॉकी, कबड्डी, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, तैराकी सहित कई खेल शामिल हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक रूप से प्रतियोगिता में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या परिस्थितियों के अनुसार स्वीकृत संख्या से कम हो सकती है। खिलाड़ियों की भागीदारी से संबंधित स्वीकृत खर्च भारतीय खेल प्राधिकरण के माध्यम से वहन किया जाएगा। मंत्रालय ने संबंधित खेल महासंघों को खिलाड़ियों की मेडिकल फिटनेस और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed