फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   49 policemen transferred together from nandnagari police station

सट्टा व शराब के फेर में नपे 49 पुलिसकर्मी

Sun, 25 May 2014 11:58 AM IST
Updated Sun, 25 May 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
49 policemen transferred together from nandnagari police station

पुलिस की नाक के नीचे सट्टा चलाने और खुले आम शराब बिकवाने के आरोप में नंद

विज्ञापन
नगरी थाने के 49 पुलिस कर्मियों का तबादला तीसरी बटालियन में कर दिया गया है।

क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस से परेशान होने के बाद मामले की शिकायत राष्ट्रपति, एलजी समेत पुलिस के आलाधिकारियों से की थी। विजिलेंस जांच में आरोपों को सही पाया गया।

पुलिस हेड क्वार्टर (पीएचक्यू) के आदेश पर सभी का तबादला कर दिया गया। इतनी बड़ी संख्या में तबादला होने से विभाग में हर जहां देखो ये खबर चर्चा में है।

शिकायतकर्ता को फंसाया गया था झूठे मामले में

49 policemen transferred together from nandnagari police station

सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता ललित सिंह अपने परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहता है और इसी क्षेत्र में उसकी फोटो स्टेट की दुकान हैं। यहां वह अपने पिता हिम्मत सिंह के साथ बैठता है।

थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोग, जिन्हें पढ़ना-लिखना नहीं आता, उसकी दुकान पर शिकायत लिखवाकर ले जाते थे। ललित का आरोप है कि यह बात जब थाने के पुलिसकर्मियों को पता चली तो उन्होंने उसे और उसके पिता को धमकाना शुरू कर दिया।

28 दिसंबर 2013 को एक झूठे मामले में फंसाकर उसके बुजुर्ग पिता को तिहाड़ जेल भेज दिया। दस दिन हिम्मत को जेल में बिताने पडे़। इसके बाद भी उसके परिवार को लगातार परेशान किया जाने लगा। ललित का आरोप था कि इलाके में खुलेआम शराब बिक रही थी, सट्टे के कारोबार चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस‌लिए हुआ तबादला

49 policemen transferred together from nandnagari police station

ललित का आरोप था कि इलाके में खुलेआम शराब बिक रही थी, सट्टे के कारोबार चल रहे थे। उसने इसके सबूत जुटाए और राष्ट्रपति, एलजी समेत पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत की। विजिलेंस द्वारा पुलिस आयुक्त को सौंपीं गई रिपोर्ट में ललित की शिकायतों की पुष्टि की गई है।

इसमें सिपाही से लेकर तत्कालीन थाना प्रभारी तक को जिम्मेदार बताया गया। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक सजा के तौर पर नंद नगरी थाने से सिपाही से इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी तक 49 कार्मिकों का तबादला तीसरी बटालियन में कर दिया गया।

पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त संजय बेनीवाल ने इन तबादलों को रूटीन प्रक्रिया बताया। वहीं एक साथ 49 कर्मियों के तबादलों के बाद पूरे उत्तर-पूर्वी जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed