{"_id":"b8e1ef134b5647076d067e833166116a","slug":"46-extra-sensitive-and-82-sensitive-village-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव लोकसभा: 46 अतिसंवेदनशील और 82 संवेदनशील गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव लोकसभा: 46 अतिसंवेदनशील और 82 संवेदनशील गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 13 Mar 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव लोकसभा सीट की चार विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की संख्या में 48 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। पुलिस आयुक्त व उपायुक्त शुक्रवार की शाम चार बजे बैठक करेंगे।
विज्ञापन
गुड़गांव लोकसभा सीट में नौ विधान सभा क्षेत्र में चार विधान सभा क्षेत्र गुड़गांव, पटौदी, सोहना व बादशाहपुर में 2009 के चुनाव में अतिसंवेदनशील व संवेदनशील कुल 87 गांव थे। इनकी संख्या इस बार बढ़कर 128 हो गई है। कमिशभनरी की पुलिस की ओर से हुए सर्वे में 46 गांव संवेदनशील की श्रेणी में हैं और 82 गांव अति संवेदनशील की श्रेणी में है।
विज्ञापन
सभी थाना प्रभारियों की ओर से मुख्यालय भेजी गई रिपोर्ट में इन नए गांव का नाम सुझाया गया है। लोकसभा चुनाव में पिछली बार गुड़गांव के 624 बूथों पर चुनाव हुआ था। जबकि इस बार 922 बूथों पर चुनाव होगा। तावडू थाना क्षेत्र में 72 गांव हैं। इसमें 32 गांव संवेदनशील व अति संवेदनशील गांव का चयन हुआ है।
विज्ञापन
गुड़गांव जिले की चार विधान सभा क्षेत्र के अतिसंवेदनशील बूथों के बारे में पुलिस आयुक्त व उपायुक्त संयुक्त रूप से शुक्रवार को बैठक करेंगे। जबकि एसपी मेवात के जिम्मे नूंह, फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव की जिम्मेवारी है। इसके साथ ही रेवाड़ी व बावल का जिम्मा रेवाड़ी प्रशासन के पास है।