फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   45 Atal canteens open in Delhi, offering a full meal for Rs 5

Delhi NCR News: दिल्ली में 5 रुपये की भरपेट थाली, 45 अटल कैंटीन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
-हर कैंटीन में रोज करीब 1000 लोगों को मिलेगा पौष्टिक भोजन
विज्ञापन

-15-20 दिन में खुलेगी 55 और कैंटीन, मुख्यमंत्री ने खुद खाया खाना

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में जरूरतमंदों को सस्ता, साफ और भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर दिल्ली में 45 अटल कैंटीन की शुरुआत हुई। इसमें मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा। आने वाले 15-20 दिनों में 55 और अटल कैंटीन खोलीं जाएंगी। सरकार का साफ संदेश है कि दिल्ली में कोई भी भूखा नहीं रहना चाहिए।

दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को अटल कैंटीन योजना की औपचारिक शुरुआत की। केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाजपत नगर के नेहरू नगर में अपना बाजार के पास अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। राजधानी के अन्य इलाकों में कैबिनेट मंत्रियों ने अलग-अलग स्थानों पर कैंटीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री खट्टर और मुख्यमंत्री ने खुद कैंटीन में भोजन किया और अधिकारियों को भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों, श्रमिकों और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए सम्मान के साथ भोजन उपलब्ध कराने की कोशिश है। सभी कैंटीनों में डिजिटल टोकन सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी और नियमित ऑडिट होगा। भोजन और कच्चे माल के नमूने हर पखवाड़े एफएसएसएआई और एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब में जांचे जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली सरकार का खाद्य सुरक्षा विभाग भी नियमित निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन


अटल कैंटीन सेवा और संवेदना की मिसाल : मनोहर लाल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटल कैंटीन सेवा और संवेदना की मिसाल है। यह केवल भोजन योजना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र को जमीन पर उतारने का यह ठोस उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान के साथ खिलाएंगे भोजन : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार 100 अटल कैंटीन शुरू कर रही है। पहले चरण में 45 कैंटीन चालू हो चुकी हैं और शेष 55 को अगले कुछ दिनों में खोला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 5 रुपये की राशि प्रतीकात्मक है, ताकि लोगों का स्वाभिमान बना रहे और भोजन की बर्बादी न हो। एक थाली की वास्तविक लागत करीब 30 रुपये है, जिसमें से 25 रुपये सरकार वहन करेगी।

हरदिन एक लाख लोगों को भोजन
हर अटल कैंटीन में प्रतिदिन करीब 1,000 लोगों को भोजन मिलेगा। इस तरह पूरी दिल्ली में रोज एक लाख से अधिक लोगों तक यह सुविधा पहुंचेगी। योजना के संचालन और प्रबंधन के लिए सरकार ने कुल 104.24 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

अटल कैंटीन वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि - आशीष सूद
मौके पर मौजूद दिल्ली के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सुशासन और संवेदना की सीख देता है। अटल कैंटीन उसी सोच की सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेंसिटिव सिटी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जहां नीति का केंद्र दिल्ली के आम लोग हैं। अटल कैंटीनों के संचालन से करीब 700 लोगों को रोजगार मिलेगा। कैंटीनों के लिए डूसिब के माध्यम से निष्पक्ष टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है और 11 अनुभवी एजेंसियों को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


दिल्ली गेट से लाजपत नगर मेट्रो से गईं सीएम
उद्घाटन कार्यक्रम में जाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो से सफर कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाकर प्रदूषण कम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि दिल्ली मेट्रो की नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी और आज यह राजधानी की जीवनरेखा बन चुकी है।

थाली में क्या मिलेगा और कब मिलेगा खाना

एक थाली में रोटी, या चपाती, या पराठा - 300 ग्राम
दाल, या राजमा, या छोले, या मिक्स दाल - 100 ग्राम
मौसमी सब्जी - 100 ग्राम
चावल - 100 ग्राम
अचार
------------
कुल वजन - करीब 600 ग्राम पोषण, 700–800 कैलोरी ऊर्जा, 20–25 ग्राम प्रोटीन
---------------------------------------------------------------
भोजन का समय -
दोपहर का भोजन - सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक
रात का भोजन - शाम 6.30 बजे से रात 9.00 बजे तक
---
आदित्य पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed