फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   43 trains will remain canceled on Gorakhpur route

रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गोरखपुर रूट पर यात्रा करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, 43 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Thu, 31 Aug 2023 07:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 31 Aug 2023 07:23 AM IST
सार

गोरखपुर रेल मंडल रूट पर अगर आप यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपनी ट्रेन की स्थिति देखकर ही स्टेशन पहुंचे। इस मंडल में रेलवे ने मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
43 trains will remain canceled on Gorakhpur route
ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर रेल मंडल रूट पर अगर आप यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपनी ट्रेन की स्थिति देखकर ही स्टेशन पहुंचे। इस मंडल में रेलवे ने मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें 43 ट्रेन निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन


वहीं, 11 परिवर्तित रूट से चलेगी तो कई बीच रास्ते में निरस्त की जाएगी। ट्रैफिक ब्लॉक 31 अगस्त से 5 सितंबर तक लिया जाएगा। रेलवे के ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। निरस्त रहने वाली मुख्य ट्रेन में ट्रेन संख्या 14010 आनंद विहार-बनमंखी एक्सप्रेस 2 और 4 सितंबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल 3 व 5 सितंबर को, ट्रेन संख्या 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 12492 जम्मूतवी-बरौनी जंक्शन एक सितंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15532 अमृतसर-सहरसा व ट्रेन संख्या 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस 4 सितंबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा अमृतसर-जयनगर-अमृतसर, गुवाहाटी स्पेशल, अमृतसर-कटिहार, गोरखपुर-नरकटियागंज, गोरखपुर-छपरा समेत कई ट्रेन  निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार 5 सितंबर तक वाया कानपुर सेंट्रल-बनारस-वाराणसी-गाजिपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल परिवर्तित रूट कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा चलेगी। ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल वाया ऐशबाग-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-वाराणसी-जौनपुर-गाजिपुर सिटी-छपरा चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 15273 रक्सौल-आनंद विहार मार्ग में दो घंटे रुक कर चलेगी तो ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक घंटे। इसके अलावा काठगोदाम-हावड़ा मार्ग में दो घंटे रुक कर चलेगी। मुंबई से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन तक नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed