{"_id":"5db2225c8ebc3e93d47d8518","slug":"400-residential-plot-files-buried-after-being-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरस्त होने के बाद 400 आवासीय प्लॉट फाइलों में दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरस्त होने के बाद 400 आवासीय प्लॉट फाइलों में दबे
Fri, 25 Oct 2019 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Oct 2019 03:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण एक ओर अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। वहीं, आवासीय प्लॉट विभाग उन प्लॉट को स्कीम में नहीं ला रहा है, जो कई वर्षों पहले निरस्त हो चुके हैं। ऐसे में प्राधिकरण को राजस्व की हानि हो रही है। अब प्राधिकरण ऐसे प्लॉट का सर्वे कराकर स्कीम में लाएगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण के ओएसडी डॉ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि पहले चरण में ऐसे 250 प्लॉट का पता लगाया गया था, जो किसी न किसी कारणों से निरस्त हो चुके थे, लेकिन यह फाइलों से बाहर नहीं निकल रहे थे। इसके बाद सभी वर्क सर्किल में इसे अभियान के तौर पर चलाया गया तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए।
विज्ञापन
सर्वे में पता चला कि निरस्त होने के बाद ऐसे 400 से ज्यादा प्लॉट की फाइलें दबी पड़ी हैं, जिन्हें स्कीम में लाकर आवंटन कराना चाहिए था, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके। इन प्लॉटों के आवंटन से प्राधिकरण को राजस्व का लाभ भी होता। ऐसा क्यों नहीं किया गया। यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
200 प्लॉटों पर विवाद
प्राधिकरण ने जब सर्वे कराया तो 400 तो ऐसे प्लॉट सामने आए, जो नियमों को पूरा नहीं करने की वजह से निरस्त हो गए। वहीं इसके अलावा 200 प्लॉट ऐसे भी मिले, जो निरस्त हो चुके हैं और इन पर किसी न किसी वजह से विवाद है। इनमें से कुछ प्लॉट का मामला कोर्ट में भी है। ऐसे में प्राधिकरण इन मामलों में हाथ नहीं डाल सकता, लेकिन कोर्ट के इतर मामलों को प्राधिकरण हल कर इन प्लॉटों को भी स्कीम में ला सकता है। इससे प्राधिकरण को फायदा होगा।
2004 से निरस्त होकर दबी हैं फाइलें
प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि करीब 30 फाइलें 2004 से 2008 के बीच की है। यह प्लॉट उस दौरान निरस्त हो चुके हैं। इसमें कुछ प्लॉटों के दोबारा आवंटन के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन इसके बाद आवंटी ने कोशिश नहीं की और ऐसे प्लॉट वैसे के वैसे ही पड़े हुए हैं।
संस्थागत प्लॉट का भी चल रहा सर्वे
अधिकारियों की मानें तो संस्थागत के भी प्लॉट का सर्वे चल रहा है। सर्वे के बाद इसमें भी बड़े पैमाने पर खामियां निकलकर सामने आ सकती हैं। इस बाबत प्राधिकरण बाद में जानकारियां उपलब्ध कराएगा।