{"_id":"6ad631d5e7a0d31e7b03499c","slug":"400-more-sanitation-workers-to-be-made-permanent-before-diwali-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159898-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिवाली से पहले 400 और सफाई कर्मचारी होंगे पक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिवाली से पहले 400 और सफाई कर्मचारी होंगे पक्के
विज्ञापन
एमसीडी का दावा- दो माह में 1,467 सफाई कर्मचारी नियमित किए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने दावा किया है कि उसने दो माह में 1,467 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया है। दिवाली से पहले करीब 400 और कर्मचारियों को नियमित करने की योजना है। इसके अलावा एमसीडी ने अगले तीन महीने में 7,630 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का लक्ष्य रखा है।
महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन जय भगवान यादव और पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अक्तूबर में 1998-2000 और 2000-2002 में नौकरी पर लगे 505 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया। इसी माह दिवंगत सफाई कर्मचारियों के 109 आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नौकरी दी गई, जबकि 111 सहायक स्वच्छता निरीक्षकों को पदोन्नत कर स्वच्छता निरीक्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण से कर्मचारियों और उनके परिवारों को रोजगार में स्थायित्व और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।