फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 year old child petition files in HC

4 साल के बच्चे ने HC में डाली याचिका

Sat, 31 May 2014 08:39 AM IST
Updated Sat, 31 May 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
4 year old child petition files in HC

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक चार साल के बीमार बच्चे की याचिका पर केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और एम्स को नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


याची ने कहा कि एम्स के डाक्टरों ने उसके इलाज के लिए 10 लाख रुपये मांगे है जिसे वहन करना उसके अभिभावकों के लिए संभव नहीं है। अदालत ने केंद्र व दिल्ली सरकार के अलावा एम्स को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

न्यायमूर्ति मनमोहन ने एम्स को बच्चे को उचित इलाज प्रदान करने का निर्देश देते हुए तीनों पक्षों को अपना जवाब 24 जुलाई तक दाखिल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

अफगान शरणार्थी है बच्चा

4 year old child petition files in HC

अपनी बीमारी के इलाज के लिए हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे इस चार साल के बच्चे का नाम कुलराज सिंह है और यह खुद अफगान शरणार्थी है। इसे अप्लास्टिक अनीमिया नामक बीमारी है।

शुक्रवार को इसके वकील अशोक अग्रवाल ने अदालत को बताया कि कुलराज सिंह को अप्लास्टिक अनीमिया बीमारी है।

उन्होंने कहा कि एम्स के डाक्टरों ने कहा कि है कुलराज के बोन मैरो ट्रांसप्लांट की तत्काल जरूरत है और उन्होंने इसके लिए 10 लाख खर्च बताया है।

मां-बाप नहीं करा पाएंगे इलाज

4 year old child petition files in HC

कुलराज के वकील अशोक अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित बच्चे का प्लेटलेट्स का स्तर दो हजार से भी नीचे आ गया है जबकि सामान्यत यह डेढ़ लाख के करीब होना चाहिए।

उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। उसने दो दिनों से खाना भी बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कुलराज का पिता सुजान सिंह, सिख रिफ्यूजी हैं और वे अफगानिस्तान से 1992 में भारत आए थे। सुजान सिंह प्रति माह मात्र आठ हजार रुपये कमाते हैं ऐसे में वे अपने बेटे का इलाज करवाने में असमर्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed