फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 videos of jnu 9 february incident are found true in lab test

जेएनयू में देशविरोधी नारों के 4 वीडियो लैब जांच में सही पाए गए

Tue, 17 May 2016 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
4 videos of jnu 9 february incident are found true in lab test
कन्हैया की घर वापसी - फोटो : Amar Ujala

जेएनयू कैंपस में 9 फरवरी को कथित देश विरोधी नारेबाजी के चार वीडियो को लैब जांच में सही पाया गया है। गांधीनगर स्थित फॉरेंसिक लैब ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी अपनी रिपोर्ट में नारेबाजी वाली  4 वीडियो को सही बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो फुटेज से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले की जांच के दौरान विश्वविद्यालय का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें पता चला कि कई लोगों ने मोबाइल से घटनाक्रम का वीडियो बनाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने वीडियो बनाने वाले लोगों को चिन्हित किया और उनसे वीडियो फुटेज जब्त की। इसके बाद स्पेशल सेल ने चार वीडियो गुजरात के गांधीनगर स्थित सीएफएसएल में जांच के लिए भेजे थे। ये वीडियो मार्च में भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो से साफ जाहिर होता है कि जेएनयू में उस दिन देश विरोधी नारे लगे थे। बताया जा रहा है कि वीडियो फुटेज यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों और छात्रों से मिली थी। वीडियो सही पाए जाने के बाद पुलिस देश विरोधी नारे लगाने वालों को पूछताछ के लिए बुला सकती है।


एक न्यूज चैनल से ली गई फुटेज को दिल्ली स्थित सीएफएसएल में भेजा गया था। न्यूज चैनल के वीडियो फुटेज की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने हैदराबाद की लैब में सात वीडियो भेजे थे। इनमें से तीन के साथ छेडख़ानी की बात सामने आई थी। 9 फरवरी को जेएनयू कैंपस में कथित देश विरोधी नारों के मामले में जेएनयू की उच्च स्तरीय समिति ने 21 छात्रों को दोषी पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed