{"_id":"390f50d8b0e0a7e00a6b55bc3d870f3b","slug":"4-arrested-the-of-the-bavaria-gang-including-kingpin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया गिरोह के सरगना समेत 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावरिया गिरोह के सरगना समेत 4 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 04 Aug 2014 06:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दादरी नंगला नैनसुख गांव में शुक्रवार रात में बावरिया गिरोह के तीन सदस्यों को मकान में लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हुए गिरफ्तार किया गया। इस दौरान सरगना फरार हो गया था, लेकिन उसे भी देर रात पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
इनके पास से लूट का माल बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि नंगला नैनसुख गांव में रहने वाले रणवीर के घर शुक्रवार रात चार बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने सभी को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और घर में रखे सोने के मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी और चार हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
बदमाश महिलाओं के जेवर उतरवाने लगे तो रणवीर के बेटे पिंटू ने विरोध किया। पिंटू को बदमाशों ने डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर ग्रामीणों ने मकान को चारों ओर से घेर कर बावरिया गिरोह के पैमू पुत्र दीपचंद निवासी देहरा गाजियाबाद, दिनेश पुत्र चंद्रपाल निवासी बझेडा गाजियाबाद, सुधीर पुत्र इंद्रपाल निवासी छोलस को पकड़ लिया। इस दौरान गिरोह का सरगना अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में बदमाशों ने सरगना की पहचान गांव छोलस निवासी अवनपाल बावरिया बताई। पुलिस ने अवनपाल बावरिया को कोट पुल से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक हजार की नगदी और एक बैग बरामद किया है।
घायल पिंटू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से सोने के मंगलसूत्र, चेन, अगूंठी और पांच सौ की नगदी बरामद की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि बावरिया गिरोह के सदस्यों से चिटहैरा वाली घटना और लूट की अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह के अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।