फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 arrested for blackmail rape made ??Cliping

रेप की क्लीपिंग बना ब्लैकमेल करने वाले 4 गिरफ्तार

Mon, 03 Mar 2014 12:47 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 03 Mar 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
4 arrested for blackmail rape made ??Cliping

विजयनगर पुलिस ने रविवार को तीन कथित रिपोर्टरों और एक एसपीओ को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ 14 फरवरी को प्रताप विहार सेक्टर-11 में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट लिखाई थी।

विज्ञापन


बताया था कि कुछ दिन पहले चारों बहाने से उसके घर में घुस आए। बेटे को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया और अश्लील क्लीपिंग बना ली। क्लीपिंग को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन


एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इंद्र सिंह नागर और शत्रुघ्न सिंह हस्तिनापुर मेरठ के रहने वाले हैं। नौशाद हापुड़ नगर और विकास पंडित विजयनगर के डूंडाहेड़ा का है। विकास के पास एसपीओ का कार्ड मिला है, जबकि बाकी तीनों खुद को रिपोर्टर बताते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से कई अखबारों के कार्ड मिले हैं। बकौल एसओ, आरोपी अपनी महिला मित्र से किसी महिला का मोबाइल लेकर उससे बात करते थे। कवरेज के बहाने उसके घर जाकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे और उसकी क्लीपिंग बना लेते थे। बाद में उसे ब्लैकमेल करते थे।


रिपोर्ट लिखाने वाली महिला से वे आठ हजार रुपये भी ले चुके थे। आरोपियों में से एक पहले भी जेल जा चुका है। बता दें कि दस दिन पहले ही एक महिला पत्रकार कविनगर के प्रियंका हत्याकांड में गिरफ्तार की गई थी। मीडिया की आड़ में गोरखधंधा करने वाले दो और कथित पत्रकारों को कविनगर पुलिस ने दबोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed