फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 and 5 January rains.

4 और 5 जनवरी को बारिश के आसार

Sat, 02 Jan 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
4 and 5 January rains.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान यदि सही साबित हुआ तो उत्तर पश्चिम भारत का मौसम सोमवार से फिर बदल जाएगा। सिहराने वाली ठंड एक बार फिर से लौट आएगी।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश/बर्फबारी का अनुमान है। वहीं, दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बादल और बारिश हो सकती है।

शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो औसत से करीब दो डिग्री कम था। अन्य दिनों से तापमान दो से तीन डिग्री कम रहने के कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ। न्यूनतम में भी करीब एक डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि विक्षोभ के असर से दो और तीन जनवरी को जम्मू कश्मीर में कहीं-कहीं पर बर्फबारी/बारिश के आसार हैं। 3 से 5 जनवरी तक जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी/बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही संभावना हिमाचल प्रदेश में भी है जिससे मैदानी इलाकों का मौसम बदलेगा। 4 और 5 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश या बादल छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed