{"_id":"944c08308e258df76181f1c4304ccb0c","slug":"4-5-lakhs-users-will-be-affected-by-lpg-agencies-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG हड़ताल से प्रभावित होंगे साढे़ चार लाख उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG हड़ताल से प्रभावित होंगे साढे़ चार लाख उपभोक्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 23 Feb 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
अगर आपके घर का सिलेंडर खाली होने वाला है। तो जल्द ही इंतजाम कर ले। क्योंकि 25 फरवरी से आपके सामने सिलेंडर का संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया स्तर पर एजीपीजी गैस वितरक एजेंसी 25 फरवरी से हड़ताल पर होंगे। ऐसे में लोगों के सामने गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ जाएगी। जिले में 4.5 लाख लोग हड़ताल से प्रभावित होंगे।
देखा जाए तो जिले के लोग पहले ही गैस सिलेंडर को लेकर परेशान रहते है। क्योंकि शहर की आबादी के हिसाब से गैस एजेंसी की संख्या जिले में कम है।
जिले में कुल 31 गैस एजेंसियां है। आए दिन सिलेंडर को लेकर एजेंसी में झगड़े होते रहते हैं। वहीं गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडरों की काला बाजारी करने के मामले भी सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
जिला गैस एजेंसी एसोसिएशन प्रधान अशोक मंगला ने बताया कि हड़ताल ऑल इंडिया स्तर पर की जा रही है
तेल कंपनियों ने गैस एजेंसी के खिलाफ नियम आवश्यकता से अधिक सख्त कर दिए है। जिससे उनका काम करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में हड़ताल तीन दिन तक जारी रह सकती है।
विज्ञापन