{"_id":"595e76b64f1c1bca748b4689","slug":"3rd-cut-off-list-2017-18-for-undergraduate-courses-in-university-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली यूनिवर्सिटी की थर्ड कट ऑफ जारी, शुक्रवार से शुरू होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी की थर्ड कट ऑफ जारी, शुक्रवार से शुरू होंगे दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्स के दाखिले के लिए तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। डीयू के विभिन्न कॉलेजों में शुक्रवार से तीसरी कट ऑफ के आधार पर दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिन छात्रों को अब तक दाखिला नहीं मिल पाया है, उन्हें थर्ड कटऑफ लिस्ट में राहत दी गई है। थर्ड कटऑफ लिस्ट में पॉपुलर कॉलेज और कोर्सेज में एडमिशन के चांस अभी भी बाकी हैं। कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश ऑनर्स कोर्सेज में एडमिशन ओपन हैं।
विज्ञापन
वहीं, सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हिंदू कॉलेज और लेडी श्रीराम कॉलेज इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) और बीकॉम (ऑनर्स) में एडमिशन बंद रहेगा। वहीं, हिंदू कॉलेज और किरोड़ी मल कॉलेज में इंग्लिश (ऑनर्स) में भी दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
डीयू के एक अधिकारी ने बताया कि हमने 30 हजार 409 सीटों के लिए एडमिशन को मंजूरी दे दी है, जिसमें से 29 हजार 106 सीटों के लिए छात्र-छात्राओं ने फीस जमा करवा दिया है। स्नातक कोर्स के लिए कुल 56 हजार सीटे हैं।