फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3bhk flat for cm arvind kejriwal

सीएम केजरीवाल को मिला छोटा फ्लैट

Sat, 18 Jan 2014 12:26 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
3bhk flat for cm arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब सरकारी बंगले में रहेंगे। केजरीवाल को पटियाला हाउस कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास केंद्रीय दिल्ली में तिलक लेन पर सरकार आवासीय परिसर में 3बीएचके और स्टडी रूम वाला टाइप-6 फ्लैट दिया गया है।

विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि सीएम केजरीवाल का नया फ्लैट दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मथुरा रोड स्थित पूर्व आधिकारिक आवास से कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल पर चलेगा देशद्रोह का केस!


सूत्रों का कहना है केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संपदा निदेशालय की ओर से केजरीवाल को (सी-2/23) एक ग्राउंड फ्लोर फ्लैट आवंटित किया गया है। 1,650 वर्ग फुट आकार के सी-द्वितीय श्रेणी फ्लैट आमतौर पर संयुक्त सचिव रैंक और इससे ऊपर के अधिकारियों को आवंटित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तिलक रोड पर बनी इस ऑफिसर्स कॉलोनी में मात्र दो फ्लैट सी-2/23 और सी-2/62 ही खाली हैं। सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल को ग्राउंड फ्लोर का फ्लैट इसलिए दिया गया है क्योंकि इसमें छोटा आंगन और एक लॉन भी है। जबकि दूसरा फ्लैट प्रथम तल पर है।

सूत्र ने यह भी कहा कि ग्राउंड फ्लोर का फ्लैट सीएम के लिए सबसे बेहतर होगा क्योंकि रोजाना उनसे मिलने के लिए बहुत से लोग आएंगे। इसके लिए लॉन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि सीएम केजरीवाल और उनके पड़ोसी को गैराज शेयर करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल से प्रेरित 8वीं के बच्चे ने ये क्या किया?


शहरी विकास मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री कमल नाथ को दिल्ली के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के आवास की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह एलॉटमेंट एक 'स्पेशल केस' के तौर पर किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भी स्पेशल केस के तहत कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही बंगला आवंटित किया गया था।

यह भी पढ़ें: आम आदमी का भरोसा मत तोड़िए

राज्य लोक निर्माण विभाग ने भी केजरीवाल के लिए इसी तरह के दो फ्लैट देने का अनुरोध किया था। जिसमें एक उनके आवास और दूसरा कैम्प ऑफिस के लिए था।

लेकिन भगवान दास रोड पर बने इस डुप्लेक्स को लेने पर मुख्यमंत्री की जमकर निंदा हुई थी। क्योंकि केजरीवाल ने अपने चुनावी वादे में कहा था कि वह सरकारी बंगला नहीं लेंगे। काफी विवाद के बाद केजरीवाल ने बंगला लेने से इनकार कर दिया था। वर्तमान में सीएम केजरीवाल कौशाम्बी, गाजियाबाद में आईआरएस के फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते हैं, जोकि उनकी पत्नी के नाम एलॉट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed