{"_id":"5895ff274f1c1b953fe81f34","slug":"3700-crore-scam-where-the-money-went-so-thick-the-company-has-several-accounts-empty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर 'महाठगी' में दो बैंकों ने भी की थी अनुभव की मदद, नोटबंदी से मची थी खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट पर 'महाठगी' में दो बैंकों ने भी की थी अनुभव की मदद, नोटबंदी से मची थी खलबली
सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 06 Feb 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो चौंका देने वाले हैं। असल में नोटबंदी के बाद खातों की जांच के दौरान बैंकों ने किया था बड़ा गड़बड़झाला।
विज्ञापन
आयकर विभाग की जांच में एबलेज इंफो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिडेट कंपनी के कई खाते खाली पाए गए हैं। विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि कुछ निजी बैंक जांच एजेंसियों की पूछताछ शुरू होते ही ग्राहकों को इसकी सूचना दे देते हैं। जिससे ग्राहक खातों से रकम को अन्य खातों में ट्रांसफर और निकालना शुरू कर देते हैं। बताया जाता है कि एबलेज कंपनी के मामले में भी यहीं हुआ है।
विज्ञापन
सेक्टर-63 के एफ-472 स्थित आईटी कंपनी की जांच में इन दिनों आयकर विभाग की टीम जुटी हुई है। घर बैठे इंटरनेट के जरिये मोटी कमाई का लालच देकर 3700 करोड़ रुपये की ठगी के इस मामले में केनरा बैंक में करीब 480 करोड़ रुपये और यस बैंक में 44 करोड़ रुपये जमा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
जबकि अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक आदि बैंकों के खाते खाली मिले हैं। एबलेज कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल के सेक्टर- 63 स्थित कोटक महिंद्रा बैंक का खाता बंद पाया गया। बताया जाता है कि कुछ ही दिनों पहले ही रकम निकाल कर खाते को बंद किया गया था।
आयकर विभाग ने फ्रीज किए खाते
fraud company
- फोटो : लाल सिंह
सूत्र बताते हैं कि एसटीएफ ने जब इस मामले की जांच शुरू की थी तो बैंकों को इसकी जानकारी गुप्त रखने की बात कही थी। आयकर विभाग भी जब खातों की डिटेल के लिए बैंकों को नोटिस भेजता है तो पूरी प्रक्रिया गुप्त होती है।
आयकर अधिकारी बताते हैं कि कुछ बैंक, जिनमें निजी बैंक शामिल हैं वे ग्राहकों को जांच एजेंसी की इस गतिविधि की जानकारी दे देते हैं और उस बैंक के ग्राहक खातों में जमा रकम को घुमा फिरा कर निकाल लेते हैं।
एसटीएफ के बाद अब आयकर विभाग ने भी उन बैंकों के खाते फ्रीज कर दिए हैं, जिनमें कंपनी मालिक के खाते हैं। इनमें केनरा, एक्सिस और यस बैंक के खाते शामिल हैं।

नोटबंदी के बाद भी जांच में खाली मिले थे खाते
अनुभव मित्तल
- फोटो : अमर उजाला
आयकर अधिकारी के मुताबिक एसटीएफ की ओर से फ्रीज किए गए खातों को आयकर विभाग ने भी फ्रीज कर दिया है। आयकर विभाग के अधिकारी के मुताबिक बीते साल साढ़े चार करोड़ रुपये के घाटे का कंपनी ने रिटर्न फाइल किया था।
कंपनी घाटा दिखाकर टैक्स चोरी कर रही थी। आयकर विभाग ने एसटीएफ से भी जांच के कागजात मांगे हैं। साथ ही गिरफ्तार कंपनी के मालिक समेत तीन से पूछताछ की तैयारी टीम कर रही है।
नोटबंदी के बाद काले धन को सफेद करने में जुटे लोगों की जांच के दौरान भी आयकर विभाग को ज्यादातर खाते खाली मिले थे। विभागीय सूत्र ज्यादातर खाते खाली मिलने के पीछे बैंकों का हाथ मानाते हैं।