फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   37 billion Mahatgi mastermind among youth was 30 seconds with the lure of the big bucks

37 अरब की महाठगी का मास्टरमाइंड युवाओं को मोटी कमाई का लालच देकर 30 सेकेंड में कराता था क्लिक

Mon, 06 Feb 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 06 Feb 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
37 billion Mahatgi mastermind among youth was 30 seconds with the lure of the big bucks
अनुभव‌ मित्तल - फोटो : अमर उजाला

ऑनलाइन ठगी के गोरखधंधे में कई माह पहले शामिल हुए कुछ लोगों ने दफ्तर खोलकर युवाओं को क्लिक करने का ठेका देे रखा था। ये जानकारी पीड़ितों ने ही दी है, लेकिन वह सामने आनेे से कतरा रहे हैं। अधिकांश पीड़ितों को अभी भी गोरखधंधा दोबारा शुरू होने की उम्मीद है और वह अपनेे साथ जुड़े सदस्यों को दिलासा देने में लगे हैं। 

विज्ञापन



3700 करोड़ रुपयेे की महाठगी के मायाजाल में फंसेे कुछ लोग मोटे मुनाफे के लालच में दफ्तर खोलकर व्यापार करने लगे थे। उन्होंने बड़ी संख्या में करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों को इस गोरखधंधे में कमाई का लालच देकर जोड़ लिया था। क्लिक करने के लिए मात्र 30 सेकेंड का समय होता था। इसके चलते वह कंपनी की शर्त के अनुसार लाइक के लिए भी समय नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन


 

युवाओं को मंथली या साप्ताहिक वेतन का भी भुगतान करते थे

37 billion Mahatgi mastermind among youth was 30 seconds with the lure of the big bucks
fraud company - फोटो : अमर उजाला

इसके चलते कुछ लोगों ने कंप्यूटर लैपटॉप लगाकर घर पर ही दफ्तर बनाकर युवाओं को इसका ठेका दे दिया था। ये लोग इन युवाओं को मंथली या साप्ताहिक वेतन का भी भुगतान करते थे। एक पीड़ित ने जानकारी दी है कि युवाओं को एक एकाउंट के लाइक करने के लिए एक हजार रुपये का भुगतान किया जाता था

वह पांच से छह अकाउंट के एक दिन में लाइक कर देता था। कुछ ने पांच हजार रुपये माह में युवक को लाइक का ठेका दे रखा था। सोशल साइट पर उड़ाई जा रही अफवाहें कई माह या साल भर पूर्व फंसेे लोग तो लगभग अपने रुपये निकाल चुके थे, लेेकिन उन्होंने अपने करीबियों के माध्यम से दर्जनों लोगों को इस गोरखधंधे में शामिल कर दिया था।


अब, उनके मार्फत फंसेे लोग पुराने लोगों पर रुपये वापिस करने का दबाव बना रहे हैं। इसके चलते कुछ लोग सोशल साइट पर आरोपियों के पाक साफ साबित होने, उनके जेल से बाहर आने आदि जैसी अफवाहें सोशल साइट पर उड़ा रहे हैं। 


अधिवक्ता सतीश कुमार ने जानकारी दी है कि इस मामले के आरोपी अनुभव मित्तल की जमानत याचिका सोमवार को अदालत में डाली जाएगी। जमानत याचिका पर अदालत के निर्णय के बाद वह मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed