फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   36 health workers found corona infected in Delhi

दिल्ली में 36 स्वास्थ्य कर्मचारी और संक्रमित, अब तक 400 से अधिक कोरोना पॉजिटिव

Tue, 05 May 2020 01:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 May 2020 01:10 AM IST
सार

-डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में 34 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
-आरएमएल और अपोलो में वरिष्ठ डॉक्टर समेत दो लोग चपेट में आए

विज्ञापन
36 health workers found corona infected in Delhi
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली के तीन अस्पतालों में सोमवार को डॉक्टर और नर्स समेत 36 पैरामेडिकल कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और 500 से अधिक क्वारंटीन हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में 34 और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस अस्पताल में अब संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। दिल्ली में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी व मरीज इसी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां के चिकित्सा अधीक्षक भी क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन


उधर, नई दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल में एक वरिष्ठ डॉक्टर कोरोना की चपेट में आए हैं। अब तक इस अस्पताल में आठ स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। इनमें तीन डॉक्टर शामिल हैं। सरिता विहार स्थित अपोलो अस्पताल में भी सोमवार को एक स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिला। यहां अब तक 11 स्वास्थ्य कर्मचारियों को संक्रमण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ मुख्यालय भी सील
सीआरपीएफ के बाद सोमवार को दिल्ली में बीएसएफ का मुख्यालय भी सील हो गया। एक हेड कांस्टेबल के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एहतियात के तौर पर दो मंजिला इमारत को सील कर सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो चुका है। नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित सीजीओ कांप्लेक्स में स्थित बीएसएफ के अलावा सीआरपीएफ का मुख्यालय भी है। बताया जा रहा है कि बीएसएफ के मुख्यालय में तैनात एक हेड कांस्टेबल कोरोना संक्रमित मिला है। पिछले सप्ताह शुक्रवार के बाद से तबियत ठीक न होने के चलते मरीज घर पर था, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद कोविड केंद्र शिफ्ट कर दिया है, जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आए है उनकी पहचान कर ली गई है। उनकी कोविड जांच चल रही है।


एसएसबी के जवान भी चपेट में
सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के आठ जवान भी कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक 13 एसएसबी जवान कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली में इन जवानों को विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed