Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3.55 lakhs were cheated by promising profit on investment

Delhi NCR News: निवेश पर मुनाफा देने का झांसा देकर 3.55 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर पूर्वी जिला साइबर सेल ने जालसाज को गुरुग्राम से पकड़ा
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला साइबर सेल ने टेलीग्राम के जरिये ऑनलाइन निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बसई एन्क्लेव, पार्ट-1, गुड़गांव, हरियाणा निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि दूसरा पुश्ता न्यू उस्मानपुर निवासी करण ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि एक टेलीग्राम हैंडल के जरिये उसके साथ 3.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। उसे ऑनलाइन निवेश पर भारी मुनाफा देने का आश्वासन दिया गया था। जब कोई रिटर्न नहीं मिला, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पूछताछ में उसने अपराध में शामिल होने की बात कबूल कर ली और एक अन्य मामले में अपनी संलिप्तता की बात कही है। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोप कई राज्यों में नेशनल क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायत में आरोपी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed