फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   350 e-buses will hit the roads of Delhi today

Delhi: दिल्ली की सड़कों पर आज उतरेंगी 350 ई-बसें, एलजी और मुख्यमंत्री बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

Fri, 02 Feb 2024 07:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 02 Feb 2024 07:25 AM IST
सार

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि 300 बसें क्लस्टर स्कीम के तहत चलेंगी, जबकि 50 बसें डीटीसी की होंगी। यह सभी 12 मीटर लंबी लो फ्लोर एसी बसें होंगी।

विज्ञापन
350 e-buses will hit the roads of Delhi today
ई-फीडर बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में शुक्रवार को 350 बसें शामिल होंगी। दिल्ली में अभी डीटीसी के तहत 1300 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, लेकिन पहली बार दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) द्वारा संचालित क्लस्टर स्कीम के तहत भी बसें उतरेंगी। 

विज्ञापन


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि 300 बसें क्लस्टर स्कीम के तहत चलेंगी, जबकि 50 बसें डीटीसी की होंगी। यह सभी 12 मीटर लंबी लो फ्लोर एसी बसें होंगी। इनमें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, जीपीएस और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम आदि होंगे। इन बसों का परिचालन शुरू होने से दिल्ली में ई-बसों की संख्या 1600 से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10:30 बजे सराय काले खां स्थित बांसेरा से एलजी वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन बसों के रखरखाव के लिए रोहिणी में दो ई-बस डिपो तैयार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मौके पर बसों में आधारित व्हाट्सएप क्यूआर कोड टिकटिंग सिस्टम भी शुरू करने की तैयारी है। इसमें क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद व्हाट्सएप के जरिये बस का टिकट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed