फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   35 lakh loot from jewellery shop in Govindapuram

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 35 लाख की लूट, जेवर खरीदने के बहाने दुकान में घुसे थे 3 बदमाश

Wed, 07 Nov 2018 02:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 07 Nov 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
35 lakh loot from jewellery shop in Govindapuram
ज्वेलरी शॉप - फोटो : अमर उजाला

गोविंदपुरम में चार बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप से 31 लाख के जेवर और चार लाख कैश लूट लिए। बदमाश सराफ को गन प्वाइंट पर लेकर आधा किलो सोना, 30 किलो चांदी ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि हेलमेट और नकाब पहने होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


स्वर्णजयंतीपुरम निवासी अमन वत्स गोविंदपुरम के आई ब्लॉक में ज्वेलरी शॉप चलाते हैं। अमन के पिता सतीश शर्मा और भाई शगुन भी गोविंदपुरम स्थित डी-ब्लॉक में ज्वेलरी शॉप चलाते हैं। अमन ने बताया कि सोमवार रात तक धनतेरस की बिक्री के बाद वह मंगलवार को थोड़ा देरी से दुकान पर पहुंचे थे। सफाई करने में करीब डेढ़ घंटे लग गया। 
विज्ञापन


वह दोपहर करीब 12:50 बजे दुकान में बैठे थे, इसी दौरान हेलमेट लगाए एक युवक आया और पहले सामान दिखाने को कहा। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसने पिस्टल निकालकर माथे पर सटा दी। उसके तीन साथी और आ गए। सभी के हाथों में पिस्टल और मीट काटने का छुरा था। दो बदमाशों ने चेहरे को नकाब से ढका था और दो ने हेलमेट पहने हुए थे। गोली मारने की धमकी देकर बदमाश 35 लाख रुपये का माल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed