{"_id":"58876cdd4f1c1bbc7ecf4dc8","slug":"34-candidates-filled-nominations-for-up-election-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 34 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, पंकज सिंह और समीर भाटी ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 34 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, पंकज सिंह और समीर भाटी ने भरा पर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह, दादरी से कांग्रेस प्रत्याशी समीर भाटी, राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी रविंद्र सिंह समेत तीनों सीटों पर 34 प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। वहीं, अंतिम दिन तीन बजे से बाद पहुंचे दो प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए।
पंकज सिंह सुबह 11:30 बजे पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, दादरी के पूर्व सांसद अशोक प्रधान, पूर्व मंत्री हरिश्चंद भाटी और विमला बाथम भी थे। नामांकन के बाद पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने, विकास करने और भ्रष्टाचार खत्म करने के एजेंडे को लेकर हम चुनाव लड़ रहे हैं।
टिकट को लेकर कुछ साथियों में नाराजगी हो सकती है। उसे दूर कर दिया जाएगा। सभी साथियों का सहयोग मिल रहा है। वहीं, हिंदुस्तान क्रांतिकारी दल प्रत्याशी अनुज गुप्ता, निर्दलीय विकास गुप्ता, निर्दलीय इमरान खान, सर्वसम्भाव पार्टी प्रत्याशी जावेद खान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास पार्टी प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह, लोकदल प्रत्याशी सोनम शर्मा, भारतीय कायस्थ सैनी प्रत्याशी रजनी श्रीवास्तव, निर्दलीय विनोद पंवार, न्यू ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी उमेश चंद, राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी प्रत्याशी प्रेमसिंह, राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी ब्रिजेश, शिवसेना प्रत्याशी जयराम बंसल, पिछड़ा समाज स्वाभिमान पार्टी प्रत्याशी किशोर सिंह, निर्दलीय अमित, कुलदीप और यशपाल मौर्या ने भी पर्चा दाखिल किया। नोएडा विधानसभा सीट से कुल 31 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं, दादरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी समीर भाटी समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद समीर भाटी ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
पांच साल में क्षेत्र में लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को दूर किया गया है। इसके बाद दादरी विधानसभा सीट से ही राष्ट्रीय लोकदल से रविंद्र सिंह समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
रविंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार और खेल के मुद्दों को लेकर वे चुनाव लड़ रहे हैं। कई साल से लोगों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वहीं, सर्वसम्भाव पार्टी प्रत्याशी अनिल भाटी, राष्ट्रीय किसान विकास पार्टी प्रत्याशी जगदीश शर्मा, राष्ट्रीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुरेश ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी सतेंद्र, राष्ट्रीय नौजवान दल प्रत्याशी देवीराम, प्रज्ञा शक्ति पार्टी प्रत्याशी शकीला, शिवसेना प्रत्याशी संजय कुमार, भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी प्रत्याशी विमला देवी, भारतीय हिंदू महासभा प्रत्याशी विनोद नागर और लोकदल प्रत्याशी इकबाल अब्बासी ने भी अपना पर्चा दाखिल किया।
इधर, जेवर विधानसभा सीट के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सुमिता वैध, राष्ट्रवादी प्रताप सेना प्रत्याशी आशीष कुमार, निर्दलीय योगेश कुमार, निर्दलीय जराफत, निर्दलीय सुनील गौतम, राष्ट्रीय नौजवान दल विजेंद्र सिंह, सर्वसम्भाव पार्टी प्रत्याशी सलीम समेत सात प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जेवर में कुल 14 प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल किया है।
देर से पहुंचने पर दो प्रत्याशी लौटे निराश
नामांकन दाखिल करने का समय 3 बजे तक का था। नोएडा विधानसभा सीट से संयुक्त विकास पार्टी प्रत्याशी लक्ष्मी सिंह और जेवर विधानसभा सीट से लोकदल प्रत्याशी सोनू मुस्तफा देर से कलेक्ट्रेट पहुंचे। तीन बजे के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने कमरा बंद करा दिया था जिससे दोनों नामांकन नहीं कर पाए।