फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   33 years later, commemorating 15 hours 38 minutes in the first Roja.

33 साल बाद पहले रोजे में इबादत 15 घंटे 38 मिनट

Wed, 17 Jun 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 17 Jun 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
33 years later, commemorating 15 hours 38 minutes in the first Roja.

इस बार रोजेदार अल्लाह की इबादत में ज्यादा वक्त गुजारेंगे। 33 साल बाद वे साढ़े 15 घंटे से अधिक समय का रोजा रखेंगे। इस बार पहले रोजे के दिन सहरी तड़के 3:46 बजे और इफ्तार शाम 7:24 बजे होगा।

विज्ञापन


यानी इस बार पहला रोजा 15 घंटे 38 मिनट बाद खोला जाएगा। कैलेंडर के मुताबिक, 33 साल बाद रमजान का महीना जून में आया है। इससे पहले 1982 में 23 जून से रमजान का महीना शुरू हुआ था, जबकि इस बार 19 जून से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


इस साल पूरे महीने रोजे की अवधि में ज्यादा कमी नहीं आएगी। पूरे माह सहरी में 15 मिनट की गिरावट आएगी, जबकि इफ्तार में 1 मिनट ही गिरावट होगी। दिन बड़ी और रातें छोटी होने की वजह से हर रोजा 15 घंटे से ज्यादा समय का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहरी का वक्त तड़के 3:46 बजे से शुरू होगा

33 years later, commemorating 15 hours 38 minutes in the first Roja.

इस्लामी कैलेंडर व मस्जिदों में जारी शेड्यूल के मुताबिक सहरी का वक्त तड़के 3:46 बजे से शुरू होगा और आखिरी रोजे का वक्त 3:59 बजे पर होगा। इसी तरह इफ्तार का वक्त शाम 7:24 बजे से घटकर 7:23 बजे तक हो पाएगा।

स्थानीय जामा मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद ने बताया कि रोजा फजर (सुबह की नमाज) से पहले शुरू हो जाता है और मगरिब (दिन डूबने के बाद) की नमाज में खत्म होता है। इसी के अनुसार रोजे का वक्त निकाला जाता है।

जून में दिन लंबा होता है। इस वजह से रोजेदारों को लंबा रोजा रखना होगा। आसमान में चांद की पुष्टि होने पर पहला रोजा शुरू हो जाएगा। इबादत के नजरिये से यह सबसे अहम महीना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed