{"_id":"f9e5f23a2e39a2ca644093de96c91f26","slug":"33-restuarant-will-resume-in-hauz-khas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं रुकेगा 33 रेस्टोरेंट बनाने का काम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं रुकेगा 33 रेस्टोरेंट बनाने का काम!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Feb 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप दिल्ली या आसपास में रहते हैं और हौजखास विलेज आपका वीकेंड डेस्टिनेशन है तो आपके लिए खुशखबरी है। हौज खास के 33 बंद रेस्टोरेंट को काम शुरु करने की इजाजत मिल गई है।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने हौजखास के 33 रेस्टोरेंट को काम शुरू करने की अनुमति दे दी है। मामले की सुनवाई के दौरान यह जानकारी डीपीसीसी ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एजीटी) को दी।
विज्ञापन
जस्टिस पी. ज्योतिमणि और जस्टिस एमएस नांबियार की पीठ के समक्ष पेश हलफनामे में डीपीसीसी ने कहा, रेस्टोरेंट बनाने और चलाने के लिए मालिकों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मालिकों को अनुमति दी गई है। डीपीसीसी ने यह भी कहा कि 33 रेस्टोरेंट ने अपने यहां एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) की स्थापना करवा ली है। यह प्लांट और जेनेरेटर चालू हालत में हैं।