फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   32 nominations cancelled in faridabad.

फरीदाबाद: 32 उम्मीदवारों का नामांकन निरस्त

Tue, 30 Sep 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 30 Sep 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
32 nominations cancelled in faridabad.

विधानसभा चुनाव के लिए जिले में सोमवार को संपन्न हुई नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के बाद छह विधानसभा क्षेत्रों में 80 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। जबकि 32 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया ने दी। 20 से 27 सितंबर तक हुए नामांकन के दौरान कुल 112 लोगों ने नामांकन पत्र भरे थे।

पृथला के रिटर्निंग अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि बसपा से टेकचंद शर्मा, भाजपा से नयनपाल रावत, कांग्रेस से रघुवीर तेवतिया, हजकां से राकेश कुमार तथा इनेलो से राजेन्द्र सिंह बीसला का नामांकन पत्र जांच पड़ताल के बाद सही पाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन पांच निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन-पत्र छंटनी के उपरान्त ठीक पाए गए हैं, उनमें अशोक कुमार कौशिक, जिले सिंह, देवेन्द्र सिंह (दीवान), राजेश तेवतिया तथा सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी के रिटर्निंग अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि कांग्रेस के गुलशन बग्गा, भाजपा के यशवीर सिंह, बसपा के लियाकत अली तथा इनेलो के नगेन्द्र भड़ाना के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। इसके अलावा हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) के अतर सिंह, हरियाणा लोकहित पार्टी के अब्बास खान तथा राष्ट्रीय नौजवान दल के जय प्रकाश ठाकुर के नामांकन पत्र सही पाए गए। शेष बचे निर्दलीय अनूप शर्मा, दिनेश कुमार, देवेन्द्र सिंह, देशराज सिंह राणा, नरेश कुमार, प्रतिमा, माया शर्मा, रविन्द्र गुप्ता, शिवचरण लाल तथा हफीज अहमद शामिल हैं।

बड़खल के रिटर्निंग अधिकारी महाबीर प्रसाद ने बताया कि इनेलो के चन्द्र भाटिया, भाकपा से जगराम, बसपा से धर्मबीर भड़ाना, हजकां से मनोहर लाल गेरा, कांग्रेस से महेन्द्र प्रताप सिंह तथा भाजपा से सीमा त्रिखा के नामांकन पत्र सही पाए गए। इसके अलावा राष्ट्रीय आर्य राज सभा के अजीत सिंह तथा राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के शैलेन्द्र का नामांकन-पत्र सही पाया गया है।

बल्लभगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी मुकुल कुमार ने बताया कि हजकां से ओमपाल, बसपा से धीरेन्द्र सिंह, भाजपा मूलचंद शर्मा, कांग्रेस से लखन कुमार सिंगला तथा इनेलो से ललित कुमार बंसल के नाम जांच में सही पाए गए। इसके अलावा सपा के इमरान खान, नेशनल जनहित कांग्रेस के राधा रमण मिश्रा, हरियाणा लोकहित पार्टी के वेद प्रकाश यादव तथा आरक्षण विरोधी पार्टी के संजय शर्मा के नामांकन सही पाए गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में धर्मबीर खटाना, मूलचंद, राजेश गुप्ता तथा सुधा के नामांकन सही हैं।

फरीदाबाद के रिटर्निंग अधिकारी कुलबीर सिंह ढाका ने बताया कि कांग्रेस से आनन्द कौशिक, हजकां से आस मोहम्मद, इनेलो से प्रवेश मेहता, भाजपा से विपुल गोयल तथा बसपा से सतबीर सिंह का नामांकन पत्र सही पाया गया। हलोपा के रामेश्वर सिंह तथा बहुजन मुक्ति पार्टी के शकील खान के नामांकन सही पाए गए हैं। इसके अलावा इन्द्रपाल, चन्द्रवती मावी, दीनदयाल गौतम, बिजेन्द्र मावी, मनोज कुमार शर्मा, रकमवती उर्फ करमवती, राकेश कुमार मिगलानी तथा संजय कुमार जिंदल निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए।


तिगांव के रिटर्निंग अधिकारी नरेश पंकज ने बताया कि इनेलो के अरविन्द भारद्वाज, बसपा से गिर्राज, भाजपा से राजेश नागर तथा कांग्रेस से ललित नागर के नामांकन पत्र सही पाए गए। इसके अलावा हलोपा से बबली, हरियाणा जन चेतना पार्टी से लीलू तथा सपा से विजय भाटी के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। जिन पांच निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्र छंटनी के बाद ठीक पाए गए हैं उनमें जगदीश बाल्मीक, नाहर सिंह चौहान, बीरपाल गुर्जर, राजेश नागर तथा लक्ष्मी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed